बहादुरगढ़। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में घर में अकेली एक महिला की बदमाशों ने चाकू से गोद कर बे रहमी से हत्या कर दी घटना की सूचना मिलते ही एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी जानकारी के अनुसार थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर निवासी राहुल शर्मा अपनी पत्नी रीता शर्मा 39 के साथ रहता था तथा उसका बेटा मेरठ में अपने दादा के पास रहता है मंगलवार सुबह घर में बेड पर रीता का शव खून से लथपथ मिला उनकी गर्दन ओर चेहरे पर चाकू से कई बार किए गए थे मृतका के पति राहुल ने पुलिस को बताया कि वह देर रात बाइक से किसी काम से गांव नानई गया था इसके बाद चांदपुर चला गया मंगलवार सुबह घर लौटने पर दरवाजा खुला था और पत्नी का शव बेड पर पड़ा था जिससे उसके होश उड़ गए चीख पुकार की आवाज सुन कर पड़ोसियों से मौके पर पहुंच कर पुलिस को मामले की सूचना दी।




