बहादुरगढ़। थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में रीता शर्मा हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए पति दो अन्य आरोपियों शेरा ओर फिरोज को आला कत्ल चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है पुलिस जांच में सामने आया कि पति ने ही अपनी पत्नी की हत्या की साजिश रची थी पुलिस के अनुसार राहुल शर्मा ने अपनी पत्नी की हत्या के लिए अपने साथ काम करने वाले कर्मचारी शेरा ओर फिरोज को 5 लाख रुपए की सुपारी दी थी इसके अलावा राहुल ने दोनों की 60.60 हजार रुपए की उधारी भी माफ कर दी थी
राहुल ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी कैंसर से पीड़ित थी और अक्सर घर में क्लेश करती थी खासकर उसकी मां से बात करने का विरोध करती थी इसी से तंग आकर उसने यह कदम उठाया हत्या की यह साजिश करीब 2 महीने से रची जा रही थी आरोपी शेरा और फिरोज जो गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर के ही निवासी हैं छत के रास्ते से मकान में प्रवेश किया उन्होंने पहले रीता का गला घोंटा ओर फिर धारदार हथियार चाकू से गोदकर हत्या कर दी हत्या के के बाद शेरा ने घर का सामान तितर बितर कर दिया ताकि यह चोरी की घटना लगे
हत्या को अंजाम देने के बाद राहुल शर्मा ने खुद को बचाने के लिए पास के गांव नानई एक शादी में चला गया ओर कैमरे से फोटो खींचे ताकि किसी को उस पर शक न हो कि वह घटना स्थल पर ही मौजूद था हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू को गंगा नदी में फेंक दिया गया था जिसे बाद में पुलिस ने बरामद कर लिया था अगले दिन राहुल ने लोगों को बताया कि उसके घर में चोरी हुई है और चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है हालांकि बहादुरगढ़ पुलिस की तेजतर्रार टीम से थाना प्रभारी धीरज मलिक वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनी सिंह उपनिरीक्षक नफीस अहमद कांस्टेबल रजत शर्मा गजेंद्र शर्मा ने कड़ी से कड़ी जोड़कर जांच की ओर कुछ ही दिनों में पति राहुल शर्मा सहित तीनों हत्यारों को आला कत्ल चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया फिलहाल पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है




