Saturday, February 7, 2026
24.1 C
Delhi
Saturday, February 7, 2026
spot_img
HomeBlogउत्तर प्रदेश के मुरादाबाद वीरपुर राजकीय हाई स्कूल में वार्षिक उत्सवमनाया गया:...

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद वीरपुर राजकीय हाई स्कूल में वार्षिक उत्सवमनाया गया: मुंडा पांडे ब्लॉक में प्रतिभा.सम्मान समारोह का आयोजन

वीरपुर राजकीय हाई स्कूल में वार्षिक उत्सव मनाया गया।

मुरादाबाद के मुंडा पांडे ब्लॉक क्षेत्र के राजकीय हाईस्कूल वीरपुर बरियार में वार्षिक उत्सव और प्रतिभासम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसरपर छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को सराहा गया और उन्हेंसम्मानित किया गया।समारोह में समग्र शिक्षा की जिला समन्वयक अधिकारीश्रीमती सुनीता चौधरी, ऋषिकुल इंटर कॉलेज मुरादाबादसे गजेंद्र सिंह व सुनील कुमार, तथा राजकीय हाई स्कूल.सफीलपुर की प्रधानाचार्या श्रीमती अनीता चमोली सहितकई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।वार्षिक समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और मांसरस्वती की वंदना के साथ हुआ। छात्राओं ने स्वागतगीत, कव्वाली नृत्य और योगा सहित विभिन्न सांस्कृतिककार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनकी अतिथियों औरअभिभावकों ने सराहना की।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि युवा छात्रराष्ट्र निर्माण की नींव हैं। उन्होंने सभी छात्राओं कोउनके उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरित किया। विद्यालयकी प्रधानाचार्या श्रीमती अलका राज ने विद्यालय कीउपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकाविद्यालय छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धहै। उन्होंने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का आभारभी व्यक्त किया।इस अवसर पर छात्रों को उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन औरप्रतिभाओं के लिए पुरस्कृत किया गया। गत वर्ष कीपरीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करनेवाले विद्यार्थियों के साथ-साथ खेल, विज्ञान और अन्यप्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियोंको मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। एल्युमिनाई.छात्रों को भी इस दौरान सम्मानित किया गया।समारोह में विद्यालय की शिक्षिकाएं दीपिका, बीना,ममता सुशील और शुभम शर्मा सहित सभी स्टाफ सदस्यउपस्थित रहे। वार्षिक उत्सव कार्यक्रम की प्रभारी वरिष्ठशिक्षिका दीपिका थीं, जबकि मंच संचालन विद्यालय की.शिक्षिका ममता सुशील ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now