
एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने बिहार सेऑपरेट हो रहे गैंग के 2 अफीम तस्करों को गिरफ्तार.किया है। ये कार्रवाई मुरादाबाद में की गई है। दोनों केकब्जे से पुलिस को करीब 18 लाख रुपए कीमत की 3किलो 60 ग्राम अफीम मिली है। इस गिरोह को बिहारके चाचा भतीजे मिलकर चला रहे थे।
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद एसपी सिटी रण विजय सिंह के अनुसार एएनटीएफ टीमको सूचना मिली थी कि बिहार से एक गिरोह के लोगअफीम की डिलीवरी करने मुरादाबाद आ रहे हैं। इसीसूचना पर टीम संदिग्ध चरस तस्करों की तलाश में जुटीथी। कटघर थाने के पास रोडवेज के आसपास चरसतस्करों को पकड़ने के लिए टीमों को लगाया गया था।पुलिस ने घेराबंदी करके रोडवेज के पास से 2 युवकोंको पकड़। इनमें से एक बिहार के बेंतिया जिला मेंमझौलिया थाना क्षेत्र में गुरदा गांव रवि कुमार साहनी थाऔर दूसरे ने अपना नाम पता बदायूं जिले के सौली थानाक्षेत्र में जरारा निवासी सुनील कुमार बताया।पुलिस पूछताछ में आरोपी रवि ने बताया कि वह अपनेचाचा विनोद कुमार साहनी से अफीम लेकर मुरादाबादमें उसके बताए स्थान पर देने आ रहा था। पुलिस नेइस मामले में रवि साहनी, विनोद साहनी, सुनील कुमारऔर बरेली में उदयभानपुर निवासी पप्पू के खिलाफ.एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।




