Thursday, February 12, 2026
24.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomeBlogबहादुरगढ़ थाने में होली-रमजान को लेकर पीस कमेटी बैठक अफवाह फैलाने वालों...

बहादुरगढ़ थाने में होली-रमजान को लेकर पीस कमेटी बैठक अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई थाना प्रभारी धीरज मलिक

बहादुरगढ़ (संवाददाता सलीम अहमद) गुरुवार को बहादुरगढ़ थाना परिसर में होली रमजान और आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज मलिक ने की थाना प्रभारी धीरज मलिक ने कहा कि होली और रमजान दोनों ही त्योहार भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हैं उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी साइबर सेल और सर्विलांस टीम लगातार क्षेत्र में निगरानी रखेगी किसी भी भ्रामक पोस्ट या संदेश पर तुरंत पुलिस कार्रवाई करेगी थाना प्रभारी ने ग्राम प्रधानों और संभ्रांत नागरिकों से अपील की है कि होलिका दहन या अन्य आयोजन से संबंधित कोई भी समस्या होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि समय रहते समाधान किया जा सके थाना बहादुरगढ़ बैठक में ग्राम प्रधान यूसुफ मेवाती गुलजार अली दिनेश तोमर ग्राम प्रधान लुहारी राजकुमार फैसल खान कामिल खान बहादुरगढ़र राकेश तोमर विकास तोमर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now