भाकियू संघर्ष अ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत सिंह गुर्जर ने किया आत्मदाह का प्रयास
पेट्रोल से भरी केन लेकर भागे चौकी इंचार्ज इंद्रकांत यादव
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़मुक्तेश्वर में गढ़ चोपला स्थित गुरुद्वारा के सामने बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (अ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत सिंह गुर्जर ने आत्मदाह का प्रयास किया उन्होंने अपने संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाने की कोशिश की हालांकि मौके पर मौजूद कोतवाली पुलिस और बृजघाट चौकी इंचार्ज ने पेट्रोल से भरी केन को छीन लिया इस दौरान किसान नेताओं की पुलिस से छीना झपटी भी हुई पुलिस कर्मी एहतियातन आग बुझाने वाले यंत्र भी लेकर पहुंच गए थे दरअसल सरनजीत सिंह गुर्जर ने किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया था उनकी मांगे पूरी न होने और शासन प्रशासन द्वारा अपेक्षा किए जाने के बाद उन्होंने बुधवार को गढ़ में आत्मदाह की चेतावनी दी थी इस चेतावनी के मद्देनजर हापुड़ का पुलिस प्रशासन पहले से ही अलर्ट पर था राष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत सिंह गुर्जर ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने उन्हें आत्मदाह करने से रोक दिया लेकिन किसान लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर बेहद पीड़ित और आक्रोशित है इस संबंध में कई बार एसडीएम और मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर अवगत कराया जा चुका है बावजूद इसके समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है उन्होंने कहा कि किसानों की प्रमुख मांगों में गन्ना भुगतान सड़कों की बदहाल स्थिति ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई बिजली समस्याओं का समाधान भू माफियाओं पर रोक और गन्ना भुगतान जल्द से जल्द सुनिश्चित करना है इन मुद्दों को लेकर किसान कई बार धरना प्रदर्शन भी कर चुके हैं लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है इस मौके पर काफी संख्या में किसान यूनियन के कार्यकर्ता एंव पदाधिकारी मौजूद रहे।




