हापुड़। धौलाना विधान सभा क्षेत्र के भूतपूर्व विधायक असलम चौधरी समाजवादी पार्टी से एक बार फिर प्रत्याशी हो सकते हैं उन्होंने लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर आगामी विधान सभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की ओर युवा किसान और आम जनता की आवाज को मजबूत करने का संकल्प दोहराया उन्होंने दावा किया कि धौलाना विधान सभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरने के लिए सपा प्रमुख ने आशीर्वाद दिया है उन्होंने क्षेत्र से तैयारी शुरू कर दी है।




