Thursday, February 19, 2026
16.1 C
Delhi
Thursday, February 19, 2026
spot_img
HomeBlogउत्तर प्रदेश के.मुरादाबाद में हाईवे चौड़ीकरण के लिए मजार पर चला बुल्डोजर,...

उत्तर प्रदेश के.मुरादाबाद में हाईवे चौड़ीकरण के लिए मजार पर चला बुल्डोजर, भारी पुलिस बल की तैनाती में कार्रवाई

मुरादाबाद : स्थानीय अधिकारियों के मुताबी इस भूमि को पहले ही NHAI द्वारा अधिग्रहित कर लिया गया था. जिसमें नियमों के मुताबी दरगाह कमेटी और मस्जिद प्रबंधन को पहले ही मुआवजा दिया जा चुका है.

मुरादाबाद के सिरसा दोराह.मजार पर चलता बुल्डोजर

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में मुरादाबाद-टिहरी नेशनल हाइवे-734 पर इस समय जोरशोर से काम चल रहा है. बुधवार को प्रशासन ने भोजपुर थाना क्षेत्र के सिरसवां दोराहा गांव में स्थिति हजरत रहीम शाह चिश्ती की मजार पर बुधवार को बुल्डोजर चलाया. यह हाइवे की जद में आ रहा था. जिसके कार्य प्रभावित हो रहा था. दरगाह कमेटी को पहले ही नोटिस दिया जा चुका था. बुल्डोजर कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा

स्थानीय अधिकारियों के मुताबी इस भूमि को पहले ही NHAI द्वारा अधिग्रहित कर लिया गया था. जिसमें नियमों के मुताबी दरगाह कमेटी और मस्जिद प्रबंधन को पहले ही मुआवजा दिया जा चुका है. इसका एक हिस्सा पहले हटाया जा चुका है.धार्मिक संगठन और उलेमाओं ने जताया था विरोधमस्जिद का बरामदा हटाने के लिए कई बार नोटिस व अनुरोध भेजा गया, लेकिन कुछ धार्मिक संगठनों और उलेमा ने इसको लेकर धरना-प्रदर्शन भी किया. और धार्मिक आस्था का हवाला दिया गया. उन्होंने इस पर पुनर्विचार करने की भी अपील की थी. लेकिन प्रशासन के पास इसकी कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं थी.

कई थानों की फोर्स रही मौजूदकार्रवाई के दौरान किसी तरह का विरोध नहीं हुआ. मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भोजपुर, भगतपुर, कुंदरकी और डिलारी थानों की पुलिस के साथ पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात रहा. खुफिया एजेंसियों ने भी स्थिति पर नजर रखी. प्रशासन के मुताबिक राजमार्ग निर्माण को समयबद्ध तरीके से पूरा करना प्राथमिकता है और विकास कार्यों में बाधा बनने वाले किसी भी अवरोध को नियमानुसार हटाया जाएगा.यहां बता दें कि यह मार्ग उत्तर प्रदेश को उत्तराखंड से जोड़ता है और नैनीताल-काशीपुर जाने के लिए इकलौता रास्ता है जनपद से, और बीते कई वर्षों से खस्ताहाल में है. इसके निर्माण की मांग लंबे समय से हो रही है. अब निर्माण कार्य जारी है, इस मजार के चलते कई बार काम रुक गया था, फिलहाल अब अधिकारी काम में तेजी लाने की बात कर रहे हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now