
मुरादाबाद जनपद के बिलारी थाना क्षेत्र में नाबालिगसे दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक आरोपी कोगिरफ्तार किया है। यह घटना बिलारी थाना क्षेत्र के ग्रामअल्हैदादपुर देवा में 17 फरवरी 2026 को सुबह करीब11 बजे हुई थी।पुलिस को इस मामले की सूचना 19 फरवरी 2026की शाम को दी गई थी। पीड़ित पक्ष की शिकायत परभारतीय न्याय संहिता की धारा 137 (2) व 64(1),पॉक्सो अधिनियम की धारा 3/4 और एससी/एसटीएक्ट की धारा 3(2)(V) के तहत मुकदमा दर्ज कियागया।जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी साहिल उर्फ शाहिद(लगभग 21 वर्ष) को 22 फरवरी 2026 की रातगिरफ्तार किया। साहिल बदायूं जनपद के फैजगंजबेहटा का निवासी है। पुलिस आरोपी के आपराधिकइतिहास की जानकारी जुटा रही है।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक विधिककार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस.घटना को लेकर क्षेत्र में संवेदनशीलता बनाए रखते हुएसतर्कता बरत रही है।




