
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद ठाकुरद्वारा कोतवालीअमन कमेटी की बैठक।
ठाकुरद्वारा कोतवाली परिसर में सोमवार शाम अमन.कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें पुलिसक्षेत्राधिकारी आशीष प्रताप सिंह ने सभी समुदाय केलोगों से रमजान, होली और नवरात्र जैसे आगामीत्योहारों पर शांति तथा आपसी प्रेम व भाईचारा कायमरखने की अपील की।पुलिस क्षेत्राधिकारी आशीष प्रताप सिंह ने बैठक में कहाकि वर्तमान में रमजान चल रहे हैं और नवरात्र आने वालेहैं। इसके साथ ही होली और ईद के त्योहार भी नजदीकहैं। उन्होंने जोर दिया कि सभी त्योहारों पर आपसीभाईचारा और प्रेम व्यवहार बनाए रखना बेहद जरूरी है,ताकि सभी पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हो सकें।बैठक में व्यापार अध्यक्ष संजीव सिंघल, लघु उद्योगव्यापार मंडल जिला अध्यक्ष गौरव चौहा, मुख्तार सैफी,रुद्रदत्त शर्मा, प्रशांत शर्मा, जानू मिश्रा, शाहनवाजखान, पंकज गुप्ता, राकेश दानव, मौलाना अब्दुलरहमान, किफायतुल्लाह खान और डॉ. रामपाल सिंहगौतम सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। बैठकका संचालन अंतरराष्ट्रीय हास्य कवि शरीफ भारतीय नेकिया।




