Thursday, February 26, 2026
18 C
Delhi
Thursday, February 26, 2026
spot_img
HomeBlogउत्तर प्रदेश के.मुरादाबाद : फंदे पर झूलती मिली युवती, देर रात आत्महत्या...

उत्तर प्रदेश के.मुरादाबाद : फंदे पर झूलती मिली युवती, देर रात आत्महत्या का प्रयास, हालत नाजुक

मुरादाबाद में थाना सिविल लाइंस क्षेत्र की चंदन नगर कॉलोनी में देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए युवती को फंदे से नीचे उतारा और गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।बताया जा रहा है कि देर रात परिवार के सदस्य घर में ही मौजूद थे। इसी दौरान अचानक एक सदस्य की नजर कमरे की ओर गई तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। शक होने पर परिजनों ने आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। घबराए परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो युवती को फंदे पर लटका देख उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में परिवार के लोगों ने उसे नीचे उतारकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार युवती को अचेत अवस्था में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों का कहना है कि युवती की हालत अभी नाजुक बनी हुई है और अगले कुछ घंटे बेहद महत्वपूर्ण हैं।घटना के बाद से परिवार गहरे सदमे में है। युवती की मां अस्पताल में उसके पास मौजूद हैं और लगातार उसकी देखभाल कर रही हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवती ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। परिजनों ने भी किसी तरह के विवाद या तनाव की स्पष्ट जानकारी नहीं दी है।स्थानीय लोगों का कहना है कि युवती सामान्य व्यवहार की थी और इस तरह की घटना से कॉलोनी में दहशत और चर्चा का माहौल बन गया है। वहीं पुलिस भी मामले की जानकारी जुटाने में लगी है। युवती के होश में आने के बाद ही घटना के वास्तविक कारण सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि पारिवारिक, सामाजिक या मानसिक दबाव के कारण इस प्रकार की घटनाएं बढ़ रही हैं, ऐसे में समय रहते संवाद और परामर्श बेहद जरूरी है। फिलहाल सभी की नजर युवती की हालत पर टिकी हुई है और परिवार उसकी सलामती की दुआ कर रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now