Thursday, February 26, 2026
18.9 C
Delhi
Thursday, February 26, 2026
spot_img
HomeBlogमुरादाबाद में घरेलू कलह ने ली एक और जिंदगी।पति-पत्नी के बीच कई...

मुरादाबाद में घरेलू कलह ने ली एक और जिंदगी।पति-पत्नी के बीच कई दिनों से चल रहे विवाद से परेशान विवाहिता ने आत्महत्या कर ली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मायके पक्ष को सूचना दे दी है मामले की जांच जारी है

मुरादाबाद में विवाहिता ने फांसी लगाई:पुलिस ने पति समेत चार लोगों पर केस दर्जकिया, जांच शुरू की

मुरादाबाद में एक विवाहिता ने घरेलू कलह के चलते.फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके वालोंससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं सहित चार लोगों.के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।यह घटना मुरादाबाद में कांठ थाना क्षेत्र के मोहल्ला नई.बस्ती टिड्डा वाला में बुधवार दोपहर के बाद हुई। यहां.नदीम की 25 वर्षीय पत्नी मुस्कान ने दुपट्टे से फांसी.लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते हीथाना कांठ पुलिस मौके पर पहुंची।थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह, पुलिसक्षेत्राधिकारी अभिनव द्विवेदी और फॉरेंसिक टीम नेघटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक महिला के मायके.वालों को सूचना दी गई, जो मौके पर पहुंचे और ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के गांव फरीदनगर निवासी मृतका.के पिता मालवा पुत्र साबिर शाह ने इस संबंध में तहरीरदी है। उन्होंने मृतका के पति नदीम, ससुर सलीम, साससायरा खातून और ननद रुखसाना के खिलाफ दहेज.हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।मुस्कान की शादी नदीम शाह से ढाई वर्ष पहले हुई थी।नदीम शाह पंजाब में बेकरी का काम करते थे और हालही में अपने घर लौटे थे। दंपति की एक वर्ष की बच्ची भीहै।पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टमके लिए भेज दिया है। साथ ही, आगे की कार्यवाही केलिए एसडीएम को भी पत्र भेजा गया है। इस दौरानचौकी इंचार्ज राहुल राघव, उप निरीक्षक संजीव कुमार,नायब तहसीलदार योगेश शर्मा सहित अन्य पुलिस बल.मौजूद रहा।थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधारपर नामजद अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है औरआगे की कार्यवाही जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now