
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद.थाना भोजपुर
मुरादाबाद के भोजपुर क्षेत्र की राणा चीनी मिल बेलवाड़ा.के पावर हाउस में चोरी का प्रयास करते हुए एक युवक.को रंगे हाथ पकड़ा गया। सिक्योरिटी गार्ड ने उसे.पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपीके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।मिल के सिक्योरिटी प्रबंधक सुरेंद्र सिंह ने पुलिस को.बताया कि बृहस्पतिवार सुबह सिक्योरिटी गार्ड ओमकार.सिंह ने सूचना दी कि पावर हाउस में कोई तोड़फोड़ कर.रहा है। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे।मौके पर अरुण कुमार निवासी ग्राम कन्हीया नगला,भगतपुर को पीसीवी पैनल मशीन के वैक्यूम इंट्रीपटर(2500 एएमपी) को तोड़कर चोरी करते हुए पकड़ागया। इस घटना से मशीन पूरी तरह खराब हो गई है।सिक्योरिटी प्रबंधक ने चोरी के सामान सहित युवकअरुण कुमार को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस नेआरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज.कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।




