
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद भारतीय किसान यूनियन (मुलायम) ने गुरुवार को.फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर प्रतिबंध लगानेकी मांग की। संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापनजिलाधिकारी को भेजा। यह ज्ञापन राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेशयादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों और यादव समाज के.प्रतिनिधियों द्वारा प्रेषित किया गया।ज्ञापन में कहा गया है कि फिल्म ‘यादव जी की.लव स्टोरी’ में यादव समाज की छवि को भ्रामक,आपत्तिजनक और गरिमा के प्रतिकूल तरीके से दर्शायागया है। संगठन का आरोप है कि फिल्म के कुछ दृश्यऔर संवाद समाज विशेष की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचा रहेहैं, जिससे समाज के लोगों में गहरा रोष है।पदाधिकारियों ने जोर दिया कि किसी भी समाज कीभावनाओं के साथ इस प्रकार का व्यवहार लोकतांत्रिकमूल्यों के विरुद्ध है। भारतीय किसान यूनियन (मुलायम)के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते उचितकदम नहीं उठाए गए, तो इससे सामाजिक समरसताप्रभावित हो सकती है।
संगठन ने अपनी मांगों में स्पष्ट किया है कि फिल्म.पर उत्तर प्रदेश में तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगायाजाए। इसके साथ ही, फिल्म के निर्माताओं, निर्देशकोंऔर संबंधित व्यक्तियों की जांच कर आवश्यक कानूनीकार्रवाई की जाए। भविष्य में किसी भी समाज, वर्ग यासमुदाय की भावनाओं को आहत करने वाली सामग्री पर.कड़ी निगरानी और नियंत्रण सुनिश्चित करने की भी मांगकी गई है।ज्ञापन सौंपते समय संगठन के पदाधिकारियों ने बतायाकि वे लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात.सरकार तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से समाजकी भावनाओं का सम्मान करते हुए इस मामले में शीघ्रप्रभावी कार्रवाई करने का आग्रह किया।




