बहादुरगढ़ पुलिस ने चाकू सहित युवक को किया गिरफ्तार
बहादुरगढ़। थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने त्यौहार से पहले लोगों को डराने व धमकाने के लिए चाकू लेकर घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया है हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से अवैध चाकू बरामद किया है आरोपी मुकेश निवासी गांव पलवाड़ा का रहने वाला है।



