Sunday, March 1, 2026
20.1 C
Delhi
Sunday, March 1, 2026
spot_img
HomeBlogउत्तर प्रदेश के मुरादाबाद.महिला सुरक्षा पर सख्ती: एसपी ग्रामीण ने पाकबड़ा थाने...

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद.महिला सुरक्षा पर सख्ती: एसपी ग्रामीण ने पाकबड़ा थाने में खंगाले रिकॉर्ड, लापरवाही पर दी चेतावनी

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद.महिला सुरक्षा और पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कुँवर रणविजय ने पुलिस कार्यालय में थाना पाकबड़ा से संबंधित अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने फीडबैक रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क प्रार्थना-पत्र रजिस्टर तथा महिला बीट रजिस्टर को विस्तार से जांचा।रिकॉर्ड की जांच करते हुए एसपी ग्रामीण ने लंबित प्रार्थना-पत्रों की स्थिति, शिकायतों के निस्तारण की गति और महिला संबंधी मामलों में की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि महिला शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज कर उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली प्रत्येक शिकायत का सही तरीके से रिकॉर्ड बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि बीट स्तर पर भी महिला सुरक्षा को लेकर सक्रियता बढ़ाई जाए तथा संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित संपर्क बनाए रखा जाए।एसपी ग्रामीण कुँवर रणविजय ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल शिकायत दर्ज करना नहीं, बल्कि पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना भी है। उन्होंने अभिलेखों को अपडेट रखने, शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग करने और जनविश्वास मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।निरीक्षण के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्य में पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ काम करने के लिए निर्देशित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now