ऑपरेशन शस्त्र के तहत बहादुरगढ़ पुलिस की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार
हापुड़: जनपद में अपराध और अवैध हथियारों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन शस्त्र” अभियान के तहत थाना बहादुरगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मेरठ परिक्षेत्र के निर्देशानुसार चल रही सघन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
पुलिस द्वारा की गई तलाशी में आरोपी के कब्जे से अवैध असलहा बरामद हुआ। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है
थाना बहादुरगढ़ प्रभारी धीरज मलिक का कहना है कि क्षेत्र में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।



