Saturday, February 28, 2026
29.8 C
Delhi
Saturday, February 28, 2026
spot_img
HomeBlogउत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में नमाज को जा रहे बेकरी संचालक...

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में नमाज को जा रहे बेकरी संचालक की गोली मारकर हत्या, हिस्ट्रीशीटर साले ने वारदात को दिया अंजाम

जिगर कॉलोनी निवासी बेकरी संचालक मो. असद की बांग्ला गांव चौराहे के पास गोली मारकर हत्या कर दी। वह तरावीह पढ़ने जा रहे थे।

उत्तर प्रदेश के.मुरादाबाद में मो. असद की गोलीमार हत्या –

मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के जिगर कॉलोनी निवासी बेकरी संचालक मो असद (62) की शुक्रवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को उनके दूसरे साले जफर ने बांग्ला गांव चौराहे के पास अंजाम दिया। असद अपने छोटे साले मुजाहिद के साथ लाल मस्जिद में तरावीह की नजाम पढ़ने जा रहे थे ।हत्या के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लिया। एसपी सिटी और सीओ सहित वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। आरोपी जफर एक हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में टीमें लगा दी हैं।

प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मो. असद अपने छोटे साले मुजाहिद के साथ लाल मस्जिद में तरावीह पढ़ने जा रहे थे।कोतवाली क्षेत्र के बांग्ला गांव चौराहे के पास उनका दूसरा साला जफर सामने आ गया। जफर ने असद के सिर पर गोली मार दी, जिससे वह मौके पर ही गिर गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now