राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत सिंह गुर्जर के आवास पर होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन
भारतीय किसान यूनियन संघर्ष (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत सिंह गुर्जर द्वारा निजी आवास लोदीपुर शोभन में होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन।
भारतीय किसान यूनियन संघर्ष अराजनैतिक के होली मिलन समारोह में सभी पदाधिकारी सहित आसपास के किसानों ने लिया हिस्सा एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा होली का यह पर्व गिले शिकवे दूर कर एक दूसरे को गले लगाने का पर्व है इसी आशा के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत सिंह गुर्जर ने एक दूसरे को गले लगाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी काफी संख्या में पहुंचे आसपास के लोगों ने हिस्सा लेकर रंगों के रंगीले पर्व को और शानदार बनाया साथ ही सराहनीय कार्य करने पर पटका पहन कर सम्मानित किया।



