
मुरादाबाद में जज के पिता की हत्या के मामले मेंपुलिस ने हत्यारोपी हिस्ट्रीशीटर के दामाद और दोस्तको गिरफ्तार करके जेल भेजा है। पुलिस की टीमेंहिस्ट्रीशीटर जफर और केस में वांटेड उसके दो बेटों कीतलाश में संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही हैं।पुलिस ने पूछताछ के लिए हिस्ट्रीशीटर के कुछ रिश्तेदारोंको भी हिरासत में लिया है।बुलंदशहर में एडिशनल सिविल जज (सीनियर डिवीजन)आसमां सुल्ताना के पिता और शहर की मशहूर अलवीनाबेकरी के संचालक मोहम्मद असद (65 साल) कीशनिवार शाम करीब 7:30 बजे गोली मारकर हत्या करदी गई थी। वारदात को उनके साले और नागफनी थानेके हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद जफर ने बंगला गांव चौराहे परअंजाम दिया था। बेकरी संचालक असद और उनकेसाले जफर के बीच पारिवारिक प्रॉपर्टी को लेकर विवादथा।घटना के समय मोहम्म्द असद अपने दूसरे साले मजाहिर.उर्फ डेनियल के साथ स्कूटी से तरावीह की नमाज पढ़नेके लिए मस्जिद जा रहे थे । असद स्कूटी चला रहे थेजबकि उनका साला मजाहिर स्कूटी पर पीछे बैठा था।बंगला चौराहे पर बाइक से आए जफर ने असद की.कनपटी से सटाकर गोली मारी थी। असद की मौके परही मौत हो गई थी।
इस मामले में घटना के चश्मदीद रहे बेकरी संचालक केछोटे साले मजाहिर ने अपने बड़े भाई डहरिया निवासीहिस्ट्रीशीटर जफर, जफर हुसैन पुत्र मुजफ्फर हुसैननिवासी डहरिया, जफर के बेटे सैफुल और हुसैन, दामादमोहम्मद फैजान पुत्र मोहम्मद इस्लाम निवासी मोहल्लाकानून गोयान थाना मुगलपुरा और जफर के दोस्तआलमगीर पुत्र बली मोहम्मद निवासी मकबरा प्रथम कोनामजद किया था।पुलिस ने इस मामले में फरार हिस्ट्रीशीटर जफर हुसैनके दोस्त आलमगीर और दामाद मोहम्मद फैजान कोगिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि यह दोनोंवारदात की साजिश में शामिल थे। पुलिस ने दोनों कोकोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।पुलिस की टीमें मामले में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटरजफर और उसके दोनों बेटों की तलाश में संभावितठिकानों पर छामपारी कर रही हैं।



