
मुरादाबाद में आगामी होली त्योहार को शांतिपूर्ण संपन्न.कराने और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिएजिला पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में 1मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कुंवर आकाशसिंह ने भारी पुलिस बल के साथ थाना कांठ क्षेत्र कादौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह ने होली पर्व के.मद्देनजर कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य सेथाना कांठ क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने.संवेदनशील इलाकों का भ्रमण किया और स्थानीयनागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया।एसपी ग्रामीण ने विशेष रूप से चिन्हित होलिका दहनस्थलों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए किदहन स्थल सुरक्षित दूरी पर हों और किसी भी विवादकी स्थिति से बचा जाए। पुलिस बल को असामाजिकतत्वों पर कड़ी नजर रखने और अफवाह फैलाने वालों के.खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

जनसंवाद के दौरान, एसपी ग्रामीण ने क्षेत्रवासियों सेशांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की और उन्हेंसुरक्षा का आश्वासन दिया। मौके पर मौजूद अधीनस्थअधिकारियों को त्योहार के दौरान यातायात व्यवस्थाऔर आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिएआवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए।एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया, “आगामीहोली पर्व पर शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिएथाना कांठ क्षेत्र में पैदल गश्त की गई है। होलिका दहनस्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों की जांच की गईहै। पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और जनता सेसहयोग की अपेक्षा करता है ताकि त्योहार शांतिपूर्ण ढंगसे संपन्न हो सके।”





