
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद बिलारी.होली पर्व को लेकर बिलारी में तैयारियां जोरों पर हैं।एक ओर घरों में गुजिया, मठरी और अन्य पारंपरिकव्यंजनों की खुशबू फैल रही है, वहीं दूसरी ओर.पुलिस-प्रशासन और नगर पालिका भी त्योहार कोशांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने कीरणनीति में जुटे हैं।नगर पालिका प्रशासन ने साफ-सफाई, पेयजल आपूर्तिऔर होलिका दहन स्थलों की व्यवस्थाओं को लेकर.विशेष तैयारी शुरू कर दी है।पालिका चेयरमैन ने बुलाई समीक्षा बैठक.नगर पालिका चेयरमैन रघुराज सिंह यादव ने पालिकास्टाफ की बैठक बुलाकर होली की तैयारियों की विस्तारसे समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों और.कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नगर क्षेत्र के सभीनिर्धारित होलिका दहन स्थलों पर आवश्यक सामग्री.समय से उपलब्ध कराई जाए।
उन्होंने कहा कि कान्हा गौशाला से उपले और लकड़ीकी आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी स्थानपर असुविधा न हो। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दियाकि होलिका दहन स्थलों के आसपास साफ-सफाई कीविशेष व्यवस्था रहे।पेयजल और सफाई व्यवस्था पर विशेष फोकसचेयरमैन ने कहा कि होली के दौरान पेयजल की निर्बाधआपूर्ति सुनिश्चित की जाए। किसी भी वार्ड में पानी कीसमस्या न हो, इसके लिए संबंधित कर्मचारियों को सतर्करहने के निर्देश दिए गए।साथ ही, रंग खेलने के बाद सड़कों और सार्वजनिकस्थलों पर सफाई अभियान चलाने की योजना भी बनाईगई है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि त्योहार की खुशी के साथनगर की स्वच्छता से कोई समझौता नहीं होगा।बैठक के बाद चेयरमैन ने टीम के साथ नगर का भ्रमणकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया औरमौके पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।



