गढ़मुक्तेश्वर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर चौहान के सलारपुर पलवाड़ा रोड स्थित कार्यालय पर सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें गढ़ विधान सभा क्षेत्र के सर्वसमाज व सभी धर्म के लोगों ने हिस्सा लिया रंग गुलाल और रागनी कार्यक्रम के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे सपा प्रवक्ता सुधीर चौहान जी ने भी कार्यकर्ताओं समर्थकों ओर बुजुर्गों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी वहीं सपा के जिला अध्यक्ष आनंद गुर्जर ने भी कार्यकर्ताओं के साथ जमकर होली खेली और सभी को पर्व की बधाई दी पारंपरिक गीत संगीत के बीच कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर चौहान ने कहा कि होली भाईचारे और सामाजिक समरसता का पर्व है जो सभी को एकजुट करता है उन्होंने कामना की कि यह पर्व उत्तर प्रदेश में सुख शांति और विकास का संदेश लेकर आएगा राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कार्यक्रम में आए सभी बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया कार्यक्रम में आई हुई भीड़ को देखते हुए एक अलग ही उत्साह बन रहा था इस कार्यक्रम हिन्दू मुस्लिम भाई चारा भी देखने को मिला वहीं राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर चौहान ने होली के साथ सभी मुस्लिम समाज के लोगों को रमजान मुबारक के मौके पर सभी को मुबारकबाद दी इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर चौहान सपा जिला अध्यक्ष आनंद गुर्जर आशीष चौहान प्रशांत चौहान आशु चौहान गुलज़ार अली सुनील चौहान सलीम अहमद गुलफाम सैफी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।



