Monday, March 2, 2026
22.4 C
Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeBlogउत्तर प्रदेश के.मुरादाबाद : दिनदहाड़े महिला हत्याकांड का खुलासा, 2 लाख की...

उत्तर प्रदेश के.मुरादाबाद : दिनदहाड़े महिला हत्याकांड का खुलासा, 2 लाख की सुपारी लेकर हत्या करने वाला मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद : मझोला थाना क्षेत्र स्थित 52 कोठी के पास दिनदहाड़े हुई महिला की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवा उर्फ बिट्टू को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।कुछ दिन पहले 52 कोठी क्षेत्र में अज्ञात हमलावर ने एक महिला को निशाना बनाकर गोली मार दी थी, जिसमें नन्नी की मौत हो गई थी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। घटना के बाद से पुलिस कई टीमों के साथ आरोपी की तलाश में जुटी थी।पुलिस को सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी के बारे में अहम सुराग मिले। गश्त के दौरान मुरादाबाद की ओर जाते समय पुलिस टीम ने संदिग्ध युवक को देखा। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा। पीछा करते हुए आरोपी ने कथित रूप से फायरिंग की कोशिश की, जिसके जवाब में पुलिस ने पैर में गोली मारकर उसे पकड़ लिया।गिरफ्तार आरोपी शिवा उर्फ बिट्टू के कब्जे से एक देसी तमंचा और एक पिस्टल बरामद हुई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने दो लाख रुपये की सुपारी लेकर महिला की हत्या करना स्वीकार किया है। हालांकि सुपारी देने वाले और पूरे मामले की असली साजिश की पुष्टि पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही करेगी।सूत्रों के अनुसार, शिवा उर्फ बिट्टू थाना भोजपुर क्षेत्र का रहने वाला है। वह पहले ट्रक चलाने का काम करता था और उसके पास कोई स्थायी रोजगार नहीं था। आर्थिक तंगी और लालच में आकर उसने कथित रूप से सुपारी लेकर यह वारदात की।एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मंझोला थाना पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। नन्नी की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया और उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की पूरी तहकीकात की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now