उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद थाना.मैनाठेर प्रेमप्रसंग के चलते साली की हत्या.करने वाला जीजा गिरफ्तार, शादी.का दबाब बनाने पर दुपट्टे से गला.घोंटकर की थी युवती की हत्या

उत्तर प्रदेश मुरादाबाद के थाना मैनाठेर पुलिस ने थाना क्षेत्र के गाँव गोवर्धनपुरके जंगल मे स्थित कुँए से मिले युवती के शव की गुत्थी को सुलझालिया है। पुलिस ने इस मामले मे मुख्य आरोपी समेत 3 लोगो को.गिरफ्तार किया है। आरोपियो से की गयी पूछताछ के आधार परयुवती की हत्या का कारण प्रेम सम्बन्ध व शादी का दबाब बताया जारहा है।पाठको को बताना उचित होगा कि गत 27 फरवरी को थाना क्षेत्र केगाँव बघी गोवर्धनपुर के जंगल मे स्थित एक सूखे कुँए से 22 वर्षीय.युवती का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतुभेजने के साथ ही सोशल मीडिया माध्यम से उसकी शिनाख्त के.प्रयास शुरू कर दिए थे। इन प्रयासो चलते मृतका की पहचानशाबरीन उर्फ़ समरीन आयु 21 वर्ष, निवासी गाँव कमालपुर.काफरपुर, जिला सम्भल के रूप मे हुई थी। शव की शिनाख्त होने केबाद पुलिस मे मृतका के परिजनो की तहरीर के आधार पर मुकदमा.दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी थी।पुलिस द्वारा की गयी विवेचना के दौरान मृतका के जीजा हाशिम,निवासी कस्बा सिरसी, जिला संभल का नाम प्रकाश मे आने परपुलिस ने उसे हिरासत मे लेकर पूछताछ की थी। पुलिस द्वारा कीगयी पूछताछ मे हाशिम टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लियाहाशिम ने बताया कि शाबरीन उसकी सगी साली थी और दोनों के.बीच प्रेम संबंध थे। शाबरीन उस पर शादी करने का दबाव बना रहीपरन्तु हाशिम शादी नहीं करना चाहता था। शाबरीन द्वारा लगातार.दबाव बनाने और स्वयं को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने सेहाशिम परेशान हो गया था।
इसी परेशानी के चलते हाशिम ने अपने साथियों अजीम बाबा औरआदिल के साथ मिलकर शाबरीन को रास्ते से हटाने की साजिशरची। योजना के तहत उसने 26-27 फरवरी की रात शाबरीन कोमिलने के लिए बुलाया और साथ में गहने लेकर आने को कहा।शाबरीन के पहुंचने पर हाशिम ने नहर की पटरी पर दुपट्टे से गलाघोंटकर उसकी हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव कोजंगल के सूखे कुएं में फेंक दिया और मृतका के कपड़े व आभूषणअलग-अलग स्थानों पर छिपा दिए। पुलिस ने आरोपियो निशानदेहीपर मृतका के कपड़े (सूट और बुर्का), गहने (पांजेब, हार, कुंडल,बिछुए) और आधार कार्ड बरामद किए हैं।पुलिस ने गिरफ्तार किये गए सभी आरोपियो का सुसंगत धाराओ मेचालान कर जेल भेज दिया है। आरोपियो को गिरफ्तार करने वालीपुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक थाना मैनाठेर किरणपाल सिंह,निरीक्षक अजय कुमार, उपनिरीक्षक बनी कुमार, हेड कांस्टेबलमुकेश पाल, मुकेश सिंह, यामीन खां, कांस्टेबल गौरव कुमार, सतेंद्र.सिंह व सागर राणा शामिल रहे।



