Tuesday, March 3, 2026
26.1 C
Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_img
HomeBlogमुरादाबाद पुलिस ने घर से भागे गोंडा के दो किशोरों को किया...

मुरादाबाद पुलिस ने घर से भागे गोंडा के दो किशोरों को किया सकुशल बरामद

पुलिस की सूझबूझ से टली अनहोनी, टोल प्लाजा पर घेराबंदी करके पकड़े

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद। जनपद पुलिस की सक्रियता और अंतर-जनपदीय समन्वय के चलते दो नाबालिग किशोरों के साथ होने वाली एक संभावित अनहोनी टल गई। गोंडा जिले से नाराज होकर बाइक से निकले दो किशोरों को मुरादाबाद की मुंडापांडे पुलिस ने घेराबंदी कर सकुशल बरामद कर लिया है।जानकारी के अनुसार, जनपद गोंडा के थाना परसपुर अंतर्गत ग्राम मधईपुर कुर्मी भयापुरवा निवासी कन्हैया गुप्ता (17) और बजरंगी लाल (17) बीते 2 मार्च 2026 को परिजनों से किसी बात पर नाराज हो गए थे। दोनों किशोर अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल लेकर बिना बताए घर से निकले थे। परिजनों द्वारा सोशल मीडिया पर बच्चों की तलाश के लिए डाली गई पोस्ट मुरादाबाद पुलिस की नजर में आई, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई शुरू की गई।

सर्विलांस टीम ने बच्चों की लोकेशन ट्रैकमुरादाबाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गोंडा की परसपुर पुलिस से संपर्क साधा और बच्चों का हुलिया प्राप्त किया। पुलिस की सर्विलांस टीम ने बच्चों की लोकेशन ट्रैक की, जो मुरादाबाद क्षेत्र में पाई गई। इस सूचना पर थाना मुंडापांडे पुलिस ने तुरंत दिल्ली-लखनऊ हाईवे स्थित नियामतपुर इक्रोटिया टोल प्लाजा पर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया।

सकुशल बरामदगी और परिजनों को सूचनापुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल को रुकवाया, जिसकी पहचान होने पर दोनों किशोरों को संरक्षण में ले लिया गया। पुलिस पूछताछ में बच्चों ने घर से नाराजगी की बात स्वीकार की है। मुरादाबाद पुलिस ने इस सफलता की जानकारी गोंडा पुलिस को दे दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now