उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मझोला थाना क्षेत्र में एक युवक के पिता तालिब हुसैन पर हमला कियागया। महिला शबाना ने चाकू से वार किया, जबकि उसके साथी रिहान नेभी मारपीट की। पुलिस ने शिकायत पर महिला को गिरफ्तार कर लिया औरतीन अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मझोला थाना क्षेत्र में मारपीट के मामले में फैसला न करने परयुवक के पिता के साथ मारपीट की गई। इस दौरान महिलाने उसके ऊपर चाकू से हमला किया। शिकायत पर पुलिसने तीन नामजद आरोपियों पर केस दर्ज कर आरोपी महिलाको गिरफ्तार किया है। मझोला थाना क्षेत्र के अक्शा मस्जिदजयंतीपुर निवासी तालिब हुसैन ने पुलिस को दी तहरीर मेंबताया कि उनके बेटे मारुफ के ऊपर रंजिश के चलते बीते 22फरवरी को दूसरे पक्ष ने लाठी-डंडा और धारदार हथियार सेहमला कर घायल कर दिया था। मारपीट का केस दर्ज करायाथा। इस मामले में मारुफ ने उसी दिन मझोला थाने में रिहान,उसके भाई सुऐब, शबाना समेत चार लोगों पर केस दर्जकराया था।
आरोप लगाया कि तभी से शबाना और उसके परिवार वाले.मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बना रहे थे। तालिब हुसैनके अनुसार बीते 28 फरवरी को दोपहर करीब 3:30 बजे वहघर से निकाल कर बाहर जा रहे थे। आरोप लगाया कि उसीदोरान शबाना, रिहान और एक अज्ञात व्यक्ति ने रोक करगाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी शबाना नेचाकू से तालिब हुसैन के सिर पर वार कर दिया, जिससे वहगंभीर घायल हो गया। आरोपी रिहान और उसके अज्ञात साथीने भी तालिब हुसैन के साथ मारपीट की। चीखपुकार मचनेपर लोग एकत्रित हए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देतेहुए चले गए। इस संबंध में एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार.ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी महिला शबाना,रिहान और एक अज्ञात के खिलाफ मारपीट और जान सेमारने की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। आरोपी.शबाना को गिरफ्तार कर लिया गया है।



