Wednesday, March 4, 2026
32.5 C
Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeBlogपुष्पावती पूठ गांव में दिनदहाड़े फायरिंग 40 वर्षीय विजय की हत्या आरोपियों...

पुष्पावती पूठ गांव में दिनदहाड़े फायरिंग 40 वर्षीय विजय की हत्या आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

बहादुरगढ़। हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पुष्पावती पूठ गांव में होली के दिन एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति पर दिनदहाड़े फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बुधवार दोपहर करीब 40 वर्षीय विजय (पुत्र सुरेश) पर बाइक सवार हमलावरों ने अचानक गोलियां चला दीं। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल विजय को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। उच्च अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हमलावरों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी संभावित एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now