गढ़मुक्तेश्वर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बड़े किसान नेता और कुछ महीने पहले समाजवादी पार्टी ज्वाइन करने वाले गढ़ विधान सभा के सबसे मजबूत दावेदार राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट सुधीर चौहान ने बुधवार को महापर्व होली के पावन अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से लखनऊ में मुलाकात कर होली की शुभकामनाएं देकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के हालात पर चर्चा की ओर समस्याओं से अवगत कराया काफी देर चली बातचीत में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी राष्ट्रीय प्रवक्ता को भरोसा दिलाया कि हमारा एक एक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी हर बूथ को मजबूत करे जब बूथ मजबूत होगा तभी पार्टी मजबूत होगी और 2027 में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश वासियों को होली के साथ मुस्लिम समुदाय के लोगों को भी रमजान की मुबारक बाद का संदेश भेजा विधान सभा चुनाव 2027 होने में अभी समय बाकी है लेकिन राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर चौहान की सपा सुप्रीमो से मुलाकात से कयास लगाए जाने लगे हैं कि जातीय समीकरण और एसआईआर के कार्य को लेकर गढ़ विधान सभा से सबसे मजबूत दावेदार सुधीर चौहान ही नजर आ रहे हैं राष्ट्रीय प्रवक्ता कि इस मुलाकात को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है और कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।



