बहादुरगढ़। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गढ़ स्याना मार्ग पर शुक्रवार सुबह हुए सड़क हादसे में रिटायर्ड फौजी की मौत हो गई मृतक की पहचान 48 वर्षीय अनिल पुत्र महेन्द्र निवासी गांव लाडपुर थाना बीबीनगर जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई पुलिस ने मृतक के परिजनों को अवगत कराया है मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया है जानकारी के अनुसार अनिल सेवानिवृत होने के बाद थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर स्थित पावर प्लांट में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत थे जो शुक्रवार की सुबह अपनी बाइक से ड्यूटी पर करके घर जा रहे थे जैसे ही वह बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर के पास पहुंचे तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी सड़क हादसे इतना भयानक था कि अनिल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दस्तावेजों के आधार पर मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचित किया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया थाना प्रभारी धीरज मलिक ने बताया कि पुलिस ने सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मुकदमा दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।



