बहादुरगढ़। गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पुष्पावती पूठ में होली के दिन केवट समाज के युवक की हत्या की खबर मिलने पर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एड सुधीर चौहान ने परिवार से मुलाकात की मृतक के घर पहुंचने पर पता चला कि मृत व्यक्ति एक प्रशिक्षित गोताखोर थे और सैकड़ों लोगों की उन्होंने अपने जीवन में जान बचाई एक सामाजिक व्यक्ति का इस तरह जाना वास्तव में कष्टप्रद है परिवार को सांत्वना दी व CO बहादुरगढ़ को त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मर्डर में फरार चल रहे अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए मांग की।
परिवार में भय का माहौल है क्योंकि मृत व्यक्ति के पहले भी दो पुत्रों की मृत्यु हो चुकी है अब एक इकलौता बेटा और पोता बचा है जिनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना शासन और सरकार का दायित्व बनता है अपनी समाजवादी पार्टी की तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।दुख की इस घड़ी में समाजवादी पार्टी गढ़मुक्तेश्वर परिवार के साथ खड़ी है।
एडवोकेट सुधीर चौहान
राष्ट्रीय प्रवक्ता समाजवादी पार्टी
विधानसभा 60 गढ़मुक्तेश्वर



