बहादुरगढ़। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सलोनी में शुक्रवार रात चोरों ने एक धार्मिक स्थल को निशाना बनाया चोर जाहरवीर मंदिर से दान पात्र उखाड़ कर ले गए जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है जानकारी के अनुसार चोरों ने मंदिर परिसर से दान पात्र को उखाडा और उसे पास के जंगल में ले गए वहां उन्होंने दान पात्र का ताला तोड़कर उसमें रखी नगदी निकाल ली खाली दान पात्र को खेत में फेंक कर चोर फरार हो गए सुबह जब ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो दानपात्र गायब देखकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी मंदिर में हुई चोरी की इस घटना से ग्रामीण बहुत आक्रोश में है ग्रामीणों का कहना है कि दान पात्र में कितनी राशि थी इसका सटीक अनुमान लगाना मुश्किल है लेकिन धार्मिक स्थल पर इस तरह की वारदात सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है घटना की सूचना मिलते ही थाना बहादुरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया थाना प्रभारी धीरज मलिक ने बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुटी है और जल्द ही चोरी की इस घटना का खुलासा करने का प्रयास कर रही है।



