Saturday, March 7, 2026
34.7 C
Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_img
HomeBlogसमाजवादी नेता आशुतोष शर्मा ने मासिक बैठक में समाजवादी पार्टी को हापुड़...

समाजवादी नेता आशुतोष शर्मा ने मासिक बैठक में समाजवादी पार्टी को हापुड़ जिले में मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए

गढ़मुक्तेश्वर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में अपनी अलग पहचान रखने वाले समाजवादी नेता आशुतोष शर्मा ने हापुड़ जिला कार्यालय पर मासिक बैठक में हिस्सा लिया और जिला कमेटी को महत्वपूर्ण सुझाव दिए
आशुतोष शर्मा ने बताया हापुड़ जनपद में तीनों विधानसभा सीटों को जीतने के लिए प्रत्येक बूथ पर लोगों से मिलना होगा उनकी समस्याओं को समझना होगा और समाजवाद से समाधान कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को अपने साथ जोड़ना होगा
आशुतोष शर्मा ने बताया 2027 का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है इसमें समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए और माननीय अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को और समाजवादी नेताओं को दिन-रात कार्य करना पड़ेगा
आज उत्तर प्रदेश में स्कूल बंद हो रहे हैं युवाओं को रोजगार नहीं है महंगाई चरम पर है भ्रष्टाचार सबसे ज्यादा है और कानून के नाम पर सिर्फ दिखावा है अपराध पहले से बहुत ज्यादा बढ़ चुका है ऐसे में भाजपा सरकार को हटाकर समाजवादी सरकार को लाना उत्तर प्रदेश की जनता के लिए आवश्यक हो गया है आज उत्तर प्रदेश की जनता मन बनाकर बैठी है भाजपा को सत्ता से बाहर करना है
आशुतोष शर्मा ने बताया आज ब्राह्मण भाजपा के खिलाफ है और प्रत्येक मंच से भाजपा का विरोध कर रहा है हापुड़ जनपद की तीनों विधानसभा में एक लाख से अधिक ब्राह्मण है और आज आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में सभी ब्राह्मण एकजुट होकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का काम करेंगे
मासिक बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष आनंद गुर्जर जी के नेतृत्व में हुआ जिसमें मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व राज्य मंत्री भूषण त्यागी जी महिला जिला अध्यक्ष रेशमा यादव जी युवाजन सभा के जिला अध्यक्ष संजय गहलोत जी, समाजवादी नेता ललित सिंह जी , अख्तर मलिक जी, राजेश यादव जी,सीमा तनेजा जी , और सैकड़ो पदाधिकारी जिला कार्यालय पर मौजूद रहे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now