बहादुरगढ़। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पूठ में होली के अवसर पर 4 मार्च को दिनदहाड़े हुई विजय केवट की हत्या के मामले में थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम आशु पुत्र प्रेमचंद निवासी गांव आलमनगर थाना बहादुरगढ़ है पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है आपको बता दे की आशु ने अपने साथी अमित मावी पुत्र राजकुमार और तेजिंदर उर्फ तेजी निवासी गण बुलंदशहर के साथ मिलकर रोडरेज के मामले में थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पूठ निवासी विजय केवट की गोली मारकर हत्या कर दी थी उसके बाद हमलवार फरार हो गए थे पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर जांच करते हुए आशु को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल तमंचा दो जिंदा कारतूस बाइक बरामद की है पुलिस फरार दो आरोपियों की तलाश में तेजी से जुट गई है।



