गढ़मुक्तेश्वर। जनपद में नशीली दवाइयों की बिक्री के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की। ड्रग्स इंस्पेक्टर और स्वास्थ्य विभाग की 5 सदस्यीय टीम ने हापुड़ और गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में संयुक्त अभियान चलाया।
इस दौरान बिना लाइसेंस संचालित हो रहे कई मेडिकल स्टोरों को चिन्हित कर उन्हें सील कर दिया गया।
टीम की कार्रवाई की सूचना मिलते ही कई मेडिकल स्टोर संचालक अपनी दुकानें बंद कर मौके से फरार हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध रूप से नशीली दवाइयों की बिक्री को रोकने के लिए लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया और पूरे क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बन गया।



