Thursday, March 12, 2026
32.5 C
Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeBlogसड़क हादसे में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

सड़क हादसे में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

बहादुरगढ़। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में मंगलवार की रात हुए सड़क हादसे में घायल हुई थाना क्षेत्र के गांव पसवाड़ा निवासी सर्वेश की मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई सर्वेश की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया जानकारी के अनुसार मंगलवार को पसवाड़ा गांव निवासी सत्य प्रकाश अपनी पत्नी सर्वेश के साथ किसी काम से कस्बा बहादुरगढ़ गए हुए थे जहां से दोनों बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे रास्ते में गांव के पास पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे सर्वेश गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now