Sunday, June 29, 2025
26.1 C
Delhi
Sunday, June 29, 2025
spot_img
HomeBlogजनपद हापुड़/पुलिस ने पिता की संपत्ति में 20 करोड़ की हिस्सेदार सौतेली...

जनपद हापुड़/पुलिस ने पिता की संपत्ति में 20 करोड़ की हिस्सेदार सौतेली मां की हत्या करने वाले बेटे पर 15000 का इनाम किया घोषित

जनपद हापुड़/पुलिस ने पिता की संपत्ति में 20 करोड़ की हिस्सेदार सौतेली मां की हत्या करने वाले बेटे पर 15000 का इनाम किया घोषित हापुड़ पुलिस ने सपा नेता जहीर सलमानी की संपत्ति में 20 करोड रुपए की हिस्सेदार उसकी पत्नी नाजरीन और अपनी सौतेली मां की हत्या करने वाले उसके बेटे इमरान पर₹15000 का इनाम घोषित किया है।आपको बता दें कि हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बुलंदशहर रोड पर स्थित सामिया गार्डन में रहने वाले सपा नेता जहीर सलमानी ने लगभग 18 वर्ष पूर्व थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मौहल्ला फूलगढी निवासी निशा से प्रेम प्रसंग के चलते पहली पत्नी फातिमा की मर्जी के विपरीत निकाह किया था। और निशा से नाजरीन बनी पत्नी के भाग्य के साथ रिश्ता जुड़ते ही एक सैलून चलने वाले जहीर सलमानी की किस्मत के सितारे बुलंद होते चले गए।सूत्रों की माने तो जहीर सलमानी ने लगभग 18 वर्ष पूर्व निशा से निकाह करने के बाद प्रॉपर्टी डीलिंग का कारोबार शुरू किया। जिसमें अच्छा पैसा और शोहरत कमाई है।जिसके चलते जहीर सलमानी की पहली पत्नी फातिमा के बड़े बेटे इमरान को पिता की संपत्ति में 20 करोड रुपए की हिस्सेदार बनी निशा से नाजरीन सौतेली मां उसकी नजरों में खटकने लगी।और उसने नाजरीन और उसके 16 वर्षीय बेटे रिहान को रास्ते से हटाने का मन बना लिया। जिसको लेकर उसने दो दिन पूर्व अपनी सौतेली मां नाजरीन पर गोलियों से ताबड़तोड़ बौछार करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गया।यदि रिहान घर में होता तो वह उसकी भी हत्या कर देता वह घर से बाहर किसी काम के लिए गया हुआ था। जिसमें सपा नेता जहीर सलमानी ने अपने बेटे के विरुद्ध नाम जड़ तहरीर देकर हत्या का मुकदमा दर्ज कराते हुए नाजरीन के बेटे और अपनी जान को भी खतरा बताया है। वहीं हापुड़ पुलिस की तीन टीमें इमरान को गिरफ्तार करने के लिए लगी हुई है।जो अब तक 25 स्थान पर दबिश दे चुकी है। और ₹15000 का इनाम भी घोषित किया गया है। रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular