Saturday, June 21, 2025
34 C
Delhi
Saturday, June 21, 2025
spot_img
HomeBlogजनपद हापुड़/इंडिया गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी ने फीता काटकर कार्यालय का किया उद्घाटन।

जनपद हापुड़/इंडिया गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी ने फीता काटकर कार्यालय का किया उद्घाटन।

जनपद हापुड़/इंडिया गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी ने फीता काटकर कार्यालय का किया उद्घाटन। गढ़मुक्तेश्वर/अमरोहा लोकसभा से इंडिया गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी ने गढ़मुक्तेश्वर में अपने कार्यालय का फीता काटकर किया उद्घाटन।इस कार्यक्रम के दौरान उद्घाटन में उपस्थित कार्यकर्ता एवं वोटरों को संबोधित करते हुए अपनी उपलब्धियों की गिनती करने के साथ आगामी 26 अप्रैल को अमरोहा लोकसभा में सामान्य निर्वाचन 2024 को होने वाले दूसरे चरण के मतदान में ज्यादा से ज्यादा वोट देकर जीताने की अपील करते हुए पत्रकारों पर भी मोदी की गोदी मीडिया बताते हुए साधा निशाना।सूत्रों की माने तो इंडिया गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अली का अमरोहा लोकसभा क्षेत्र में गांव-गांव में विरोध हो रहा है। पुतले फूंके जा रहे हैं। जहां भी वह प्रोग्राम करने जा रहे हैं।ऐ वहां उन्हें जनता जनार्दन के बीच में 5 साल तक नहीं रहने के ताने सुनते हुए कोप भाजन का शिकार होना पड़ रहा है। वही कार्यक्रम में उपस्थित कुछ पत्रकार बंधुओ के द्वारा गठबंधन प्रत्याशी दानिश अली से सवाल जवाब करने पर वह उनके सवाल की अमरोहा लोकसभा में आपका जनता जनार्दन विरोध कर रही है और जगह-जगह पुतले भी फूंक रही है। वह इस सवाल का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। और मीडिया से दूरी बनाते नजर आए। रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular