उत्तर प्रदेश के 9 जिलों की8 लोकसभा सीटों पर प्रथम चरण का मतदान शांति सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस प्रशासन की कड़ी मेहनत के साथ सम्पन्न. उत्तर प्रदेश के लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के प्रथम चरण का मतदान 9 जनपदों में 8 लोकसभा सीटों पर 14845 पोलिंग बूथ पर 80 प्रत्याशियों की किस्मत कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 57.54% मतदान होने के साथ ईवीएम मशीन में हुई बंद।आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा के प्रथम चरण में 9 जनपदों और 8 लोकसभाओं पर प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें 8 लोकसभाओ का मतदान निम्न प्रकार रहा।(1) बिजनौर 54.68(2)कैराना 58.68%(3)मुरादाबाद 57.65%(4) मुजफ्फरनगर 54.91%(5) नगीना 58.05%(6) पीलीभीत 60.23%(7) रामपुर 52.42%(8) सहारनपुर 63.29% मतदान के साथ सभी 8 लोकसभाओ में शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया प्रशासन के द्वारा संपन्न कराई। ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश भूपेंद्र वर्मा