जनपद हापुड़/गठबंधन कुनबे की खुलकर गुटबाजी सामने अमरोहा लोकसभा प्रत्याशी के परिवार ने गठबंधन का साथ छोड़ बसपा का थामा दमन
अमरोहा लोकसभा गठबंधन कुनबे की भीतरीघात खुलकर आई सामने कांग्रेस के अमरोहा लोकसभा पूर्व प्रत्याशी सचिन चौधरी के परिवार को कांग्रेस हाई कमान के निर्देश अनुसार जहां इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को चुनाव लड़ना चाहिए था। वहीं कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी सचिन चौधरी के पिता कालू सिंह ने अपने समर्थकों सहित बसपा का दामन थामकर इंडिया गठबंधन के कुनबे की गुटबाजी होने का खुला संदेश दे दिया है। जब कुनबे में ही गुटबाजी होगी तो फिर इंडिया गठबंधन प्रत्याशी की कैसे लगेगी नैया पार।
आपको बता दें कि अमरोहा लोकसभा सांसद पूर्व प्रत्याशी सचिन चौधरी को कांग्रेस से टिकट नहीं होने के चलते इंडिया गठबंधन कुनबे की गुटबाजी खुलकर सामने आ रही है। जिसमें कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रत्याशी सचिन चौधरी के पिता कालू सिंह एवं ग्राम प्रधान कन्या कल्याणपुर विनोद शर्मा, ताराचंद सैनी जखैडा ने अपने सैकड़ो समर्थकों सहित बसपा के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर आकाश आनंद के निर्देशन में हापुड़ बीएसपी जिला अध्यक्ष परवेज उस्मान राजू जाटव मौहम्मद अशरफ,दौताई के नेतृत्व में बसपा का दामन थामते हुए कहां की सपा कांग्रेस बीजेपी की गलत नीतियों के चलते भारतीय संविधान खतरे में है। किसान परेशान है युवा बेरोजगार हैं। और संविधान को बचाना लोकतंत्र पर्व में हमारा कर्तव्य है। वहीं बसपा कार्य करता हूं इंडिया गठबंधन छोड़कर बसपा में शामिल होने वालों का फूल मालाएं पहनकर जोरदार स्वागत किया।
रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा