Monday, June 30, 2025
27.9 C
Delhi
Monday, June 30, 2025
spot_img
HomeBlogजनपद हापुड़/चिकित्सक दंपति की लोकतंत्र को सेहतमंद बनाने के लिए की गई...

जनपद हापुड़/चिकित्सक दंपति की लोकतंत्र को सेहतमंद बनाने के लिए की गई पहल जनपद में बनी चर्चा का विषय

जनपद हापुड़/चिकित्सक दंपति की लोकतंत्र को सेहतमंद बनाने के लिए की गई पहल जनपद में बनी चर्चा का विषय। हापुड़ जिले में लोकसभा सामान्य निर्वाचन चुनाव 2024 के दूसरे चरण के 26 अप्रैल को होने वाले मतदान में शत प्रतिशत मतदान कराने के साथ लोकतंत्र को सहित मंद बनाने के लिए हापुड़ के सुप्रसिद्ध चिकित्सक दंपति आरोग्य हॉस्पिटल चिकित्सक डॉक्टर पराग शर्मा पत्नी डॉक्टर सोनल शर्मा के द्वारा अस्पताल में आने वाले मरीज और तीमारदारों को दवा के साथ-साथ लोकतंत्र के पर्व को लेकर मतदान अवश्य करने के लिए संकल्पित किया जा रहा है।विदित रहे कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बजा हुआ है। और उत्तर प्रदेश के 9 जिलों में आठ लोकसभा सीटों पर प्रथम चरण का मतदान प्रशासनिक अधिकारियों की कड़ी मशक्कत से शांति सुरक्षा पारदर्शिता के साथ संपन्न हो चुका है। वही लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी निभाने को लेकर दूसरे चरण के 26 अप्रैल को होने वाले मतदान में शत प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग की ओर से जनपद के सुप्रसिद्ध चिकित्सक दंपति के द्वारा नई पहल शुरू करते हुए। अस्पताल आने वाले सभी मरीजों और तीमारदारों को लोकतंत्र के पर्व में ज्यादा से ज्यादा मतदान कर लोकतंत्र को सेहतमंद बनाने की कवायद जारी है। और दंपति के द्वारा अनोखी मुहिम चलाने के साथ दवा की पर्ची पर दवा के साथ मतदान की तिथि 26 अप्रैल को मतदान करने के लिए मतदाता जागरूकता के संदेश वाली मोहर लगाकर मतदान को शत प्रतिशत कराने के लिए प्रेरित करने का काम किया जा रहा हैं। डॉक्टर पराग शर्मा और उनकी पत्नी सोनल शर्मा के द्वारा मरीज और तीमारदारों को मतदान करने के लिए जागरूकता के साथ चलाई जा रही यह मुहिम जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।

लोकतंत्र को सेहतमंद बनाने के विषय में क्या कह रहे हैं डॉक्टर दंपति पराग शर्मा सोनम शर्मा

लोकतंत्र को मजबूत और सेहतमंद बनाने के लिए डॉक्टर दंपति के द्वारा चलाई गई। इस मुहिम के तहत कहना है कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए जैसे स्वस्थ शरीर का होना जरूरी है वैसे ही लोकतंत्र को मजबूत सेहतमंद बनाने के लिए हम सबको मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के साथ मतदान करना जरूरी है। जिसके चलते चिकित्सक दंपति लोकतंत्र को सेहतमंद मजबूत बनाने के लिए अपनी इस पहल से मतदाताओं को लोकसभा सामान्य निर्वाचन चुनाव 2024 के दूसरे चरण के 26 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए मतदाताओं को मतदान करने के लिए बराबर जागरूक कर रहे हैं। रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular