Saturday, June 21, 2025
35.8 C
Delhi
Saturday, June 21, 2025
spot_img
HomeBlogजनपद हापुड़/गौरक्षा समिति मेरठ मंडल उपाध्यक्ष ने गौशाला का किया निरीक्षण

जनपद हापुड़/गौरक्षा समिति मेरठ मंडल उपाध्यक्ष ने गौशाला का किया निरीक्षण

जनपद हापुड़/गौरक्षा समिति मेरठ मंडल उपाध्यक्ष ने गौशाला का किया निरीक्षण। गोरखा विश्व हिंदू महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी परविंदर सिंह ने भोजपुरी ब्लॉक के गांव पट्टी में स्थित गौशाला का गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौशालाओं में पशुओं का चारा भी पाया गया। लेकिन वहां पर देखरेख करने वाले मौजूद लोगों के बोर्ड पर अंकित नंबर मिलाए तो नंबर नहीं मिले। गौवंश के रखरखाव को लेकर जो कमियां पाई गई। उन कमियों से ब्लॉक अधिकारियों को अवगत कराया गया। और सुधार करने के दिशा निर्देश दिए गए।आपको बता दें कि सिंभावली ब्लॉक के हरोड़ा गांव में एक किसान परिवार में जन्मे चौधरी परविंदर सिंह को गोवंशीय प्रजाति से विशेष लगाव है। यदि उन्हें यह मालूम हो जाए कि गोवंश वहां पर परेशानी में या बीमारी की हालत में लेटा हुआ है। तो अपनी टीम के साथ वही पहुंच जाते हैं। और उसका तुरंत उपचार करते हैं। इनकी कार्य शैली को देखकर ही संघ हाई कमान के द्वारा गोरक्षा समिति विश्व हिंदू महासंघ का वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किया हुआ है। और चौधरी परविंदर सिंह भी अपनी कार्यशैली को बखूबी अंजाम देते हैं। रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular