Saturday, June 21, 2025
35.8 C
Delhi
Saturday, June 21, 2025
spot_img
HomeBlogजनपद हापुड़/अमरोहा लोकसभा सीट पर बसपा प्रत्याशी के बढ़ते जनाधार से भाजपा...

जनपद हापुड़/अमरोहा लोकसभा सीट पर बसपा प्रत्याशी के बढ़ते जनाधार से भाजपा प्रत्याशी की बढ़तीं जा रही मुश्किलें।

जनपद हापुड़/अमरोहा लोकसभा सीट पर बसपा प्रत्याशी के बढ़ते जनाधार से भाजपा प्रत्याशी की बढ़तीं जा रही मुश्किलें। अमरोहा लोकसभा सीट पर सभी सभी प्रत्याशियों के द्वारा अपने अपने समर्थकों के साथ एड़ी चोटी का जोर लगाते हुए। चुनावी घमासान मचा हुआ है। और अपनी अपनी जीत पक्की होने के दावे कर रहे हैं। लेकिन वही 2019 में अमरोहा लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर को हराकर बसपा पार्टी के प्रत्याशी कुंवर दानिश अली ने कब्जा किया था। जो सांसद बनने के बाद नहीं तो अमरोहा लोकसभा की जनता जनार्दन का दिल जीत पाए। और पार्टी की गतिविधियों को पलीता लगाने के चलते बसपा पार्टी ने भी बाहर का रास्ता दिखा दिया। जिसके चलते इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कुंवर दानिश अली ने कांग्रेस का दामन थामा। जो इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के रूप में अमरोहा लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रहे। लेकिन इस बार राजनीतिक आकाओं की माने तो बसपा सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के द्वारा अमरोहा लोकसभा सीट पर लोकसभा 2019 में इस सीट पर दलित मुस्लिम फैक्टर चलने के मद्देनजर दाव खेलते हुए चुनावी मैदान में मुस्लिम प्रत्याशी डॉक्टर मुजाहिद हुसैन को उतारा है। जिसके चलते इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कुंवर दानिश अली से खफा दलित मुस्लिम वोट बैंक बसपा प्रत्याशी डॉक्टर मुजाहिद हुसैन को समर्थन कर रहा है। और साथ ही अन्य समुदायों का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है। बसपा प्रत्याशी के बढ़ते जन आधार से जहां पूर्व में अमरोहा लोकसभा सीट पर बसपा के टिकट पर चुनाव जीतकर अपने प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी चौधरी कंवर सिंह तंवर को भारी मतों से पराजित कर जीत का परचम लहराने वाले इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कुंवर दानिश अली की नैया डगमगाती नजर आ रही है।तो वही भाजपा प्रत्याशी चौधरी कंवर सिंह तंवर की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही है। क्योंकि बसपा प्रत्याशी डॉक्टर मुजाहिद हुसैन ने सर्व समाज में सेंध लगाने का काम किया है। रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular