Sunday, June 22, 2025
32.1 C
Delhi
Sunday, June 22, 2025
spot_img
HomeBlogजनपद हापुड़/भाकियू (अराजनैतिक) के द्वितीय स्थापना दिवस पर महात्मा टिकैत की मूर्ति...

जनपद हापुड़/भाकियू (अराजनैतिक) के द्वितीय स्थापना दिवस पर महात्मा टिकैत की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

जनपद हापुड़/भाकियू (अराजनैतिक) के द्वितीय स्थापना दिवस पर महात्मा टिकैत की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि। सिंभावली/भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के द्वितीय स्थापना दिवस पर सिंभावली गन्ना सहकारी समिति में महात्मा टिकैत की 13वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें किसानों के मसीहा महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत की 13वीं पुण्यतिथि को धूमधाम से मनाते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। और महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत के द्वारा किसानों के लिए लड़ी गई लड़ाई पर गहनता से प्रकाश डालते हुए उनके संघर्षशील बताए हुए रास्तों पर चलने के लिए संगठन के सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया। और राष्ट्र का चौथा स्तंभ कहे जाने वाले सभी पत्रकार बंधुओ का सम्मान करते हुए छबीली का आयोजन कर राहगीरों को शर्बत पिलाया गया। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी, जिला अध्यक्ष पवन हूंण, जितेंद्र नागर तहसील अध्यक्ष, कार्तिक नागर, बबलू प्रधान, रूपराम, गौरव हूण, मनोज प्रधान ,परमानंद,संदीप तोमर, जोगेंद्र मावी, अरुण मावी प्रदीप अहलावत, सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता पद अधिकारी गण उपस्थित रहे। रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular