जनपद हापुड़/ अखिल भारतीय ब्राह्मण महा सभा रा ने परशुराम के चित्र पर अभद्र शब्द लिखने वालो को गिरफ्तार करने की उठाई मांग. गढ़मुक्तेश्वर/बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव भैना शरारती तत्वों के द्वारा भगवान परशुराम के चित्र वाले बोर्ड पर कटु शब्द लिखकर माहौल खराब करने की कोशिश की गई थी। जिनकी गिरफ्तारी को लेकर अखिल भारतीय ब्राह्मण महा सभा रा के पदाधिकारियों ने थाना बहादुरगढ़ पहुंचकर थाना प्रभारी सुरेश कुमार से वार्ता कर शरारती तत्वों को तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार करने की उठाई मांग। विदित रहे कि कुछ दिन पूर्व असामाजिक शरारती तत्वों के द्वारा थाना बहादुरगढ़ अंतर्गत ग्राम भैना मे परशुराम चित्र वाले बोर्ड पर कुछ घृणित शब्द लिख दिए गए थे। जिसके संबंध मे थाने में रिपोर्ट दर्ज कर मुकद्दमा पंजीकृत कर लिया गया था। लेकिन बहादुरगढ़ पुलिस के द्वारा असामाजिक तत्त्वों को गिरफ्तार नही किया गया है। जिसको लेकर ग्रामीणों मे खासी नाराजगी देखी जा रही है। जिसकी सूचना भैना निवासी संदीप शर्मा ने संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बिजेंद्र शर्मा को दी गई। सूचना मिलने पर तुरंत ही थानाध्यक्ष से फोन पर बात कर थाना बहादुरगढ़ पहुंचे। और इस विषय पर थानाध्यक्ष सुरेश कुमार से वार्ता करते हुए इस कृत्य को करने वाले अपराधियो की पहचान कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की गई। वहीं इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष सुरेश कुमार ने आश्वासन बताया कि शरारती तत्वों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर दिया है।गया है। और शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। शरारती तत्वों पर पैनी नजर रखते हुए घटना स्थल पर दो दरोगा की ड्यूटी लगा दी गई है। इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महा सभा रा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्री बिजेंद्र शर्मा वेदप्रकाश शर्मा जिलाध्यक्ष हापुड़,अनुज शर्मा जिला संयोजक, लखमीचंद शर्मा विधनसभा उपाध्यक्ष गढ़मुक्तेश्वर,पंडित मनोहर लाल शर्मा, सोनू शर्मा,पंडित राकेश शर्मा ,मुकेश शर्मा अनुज शर्मा भैना,सुमित शर्मा, शिवम शर्मा ढाना आदि उपस्थित रहे। रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा