Sunday, June 22, 2025
30.1 C
Delhi
Sunday, June 22, 2025
spot_img
HomeBlogजनपद हापुड़/श्रद्धालुओं ने सावित्री बट अमावस्या पर मोक्षदायिनी पतित पावनी गंगा मैया...

जनपद हापुड़/श्रद्धालुओं ने सावित्री बट अमावस्या पर मोक्षदायिनी पतित पावनी गंगा मैया में लगाई आस्था की डुबकी

जनपद हापुड़/श्रद्धालुओं ने सावित्री बट अमावस्या पर मोक्षदायिनी पतित पावनी गंगा मैया में लगाई आस्था की डुबकी
महिलाओं ने बट अमावस्या पर बट वृक्ष की पूजा कर सुहागिन रहने के लिए पति की दीर्घायु आयु की कामना की
हापुड़ जनपद की तीर्थ नगरी ब्रजघाट में दिल्ली हरियाणा चंडीगढ़ पंजाब राजस्थान सहित वेस्ट यूपी के अन्य जिलों से श्रद्धालुओं का आगमन बुधवार की शाम से ही हुआ शुरू। जिसके चलते तीर्थ नगरी की सैकड़ो धर्मशालाएं मंदिरों एवं आश्रमों में श्रद्धालुओं की भीड़ का जन सैलाब उमड़ता दिखाई दिया। वही बट अमावस्या की शाम को आने वाले श्रद्धालुओं को स्टेशन पक्के घाट बाजार शिव चौक सहित खुले आसमान के नीचे ही रात बितानी पड़ी।
ब्रह्मम कल के शुभ मुहूर्त में शुरू हुआ गंगा स्नान
आपको बता दें कि तीर्थ नगरी ब्रजघाट में दूर दराज से आए लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के द्वारा ब्रह्मम काल का शुभ मुहूर्त प्रारंभ होते ही हर-हर गंगे नमामि गंगे के उद्घोष जयकारों से तीर्थ नगरी गूंज उठी। और मोक्षदायनी पतित पावनी गंगा मैया में आस्था की डुबकी लगाना प्रारंभ हुआ। स्नान करने के उपरांत महिलाओं ने बट वृक्ष की पूजा अर्चना कर सुहागिन रहने के साथ पति की दीर्घायु की कामना की और साथ ही गंगा किनारे बैठे पंडितों से भगवान सत्यनारायण की कथा सुनने के साथ विवाहिताओं ने पूजा अर्चना कर पंडितों को दान दक्षिणा भेंट की। दूर दराज से आए धनाट्य श्रद्धालुओं ने मोक्षदायिनी पतित पावनी गंगा मैया के आश्रय स्थलों में गरीबों को वस्त्र दान कर भोजन कराकर धर्म लाभ उठाया।
रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular