गढ़मुक्तेश्वर/गढ़मुक्तेश्वर पूर्व कांग्रेसी विधायक डाक्टर अख्तर का दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत। कांग्रेसियों में थोड़ी शोक की लहर।
आपको बता दें कि गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा सीट से 1989 से 1991 तक विधायक रहे। 73 वर्षीय डाक्टर अख्तर ने बुधवार को अंतिम सांस ली। जिनका दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत की खबर से कांग्रेसियों में मायूसी छा गई। इस दुख की घड़ी में पूर्व विधायक गजराज सिंह, जिला अध्यक्ष मिथुन त्यागी, पूर्व प्रदेश सचिव डॉक्टर शोयब, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल, पूर्व पीसीसी नवरत्न त्यागी, पूर्व प्रदेश महासचिव विजय कुमार गोयल, पूर्व जिला अध्यक्ष सैयद अयाजउद्दीन, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरविंद शर्मा राम प्रसाद जाटव अंकित शर्मा विक्की शर्मा शहर मीडिया प्रवक्ता गौरव गर्ग भारत लाल शर्मा सुबोध शास्त्री गुलफाम कुरेशी अमित सैनी सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसियों ने दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सुपुर्द ए खाक किया। और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा