Saturday, June 28, 2025
38.5 C
Delhi
Saturday, June 28, 2025
spot_img
HomeBlogजनपद हापुड़/सिंभावली थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह को फूल मालाएं पहनाकर किया विदाई...

जनपद हापुड़/सिंभावली थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह को फूल मालाएं पहनाकर किया विदाई समारोह


उत्तर प्रदेश में शासन के निर्देश पर चलाई जा रही तबादला एक्सप्रेस के चलते सिंभावली थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह का जनपद हापुड़ से जनपद मेरठ के लिए शासन आदेश पर हुए तबादले को लेकर स्थानीय नागरिकों एवं पुलिस कर्मियों ने थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह को मिठाई खिलाकर फूल मालाएं पहनाकर सम्मानपूर्वक किया विदाई समारोह आयोजित किया।
बता दें कि सिंभावली थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह का अपना अपनी ड्यूटी के प्रति कर्तव्य पराकाष्ठा और पीड़ित को तत्काल प्रभावसे संतुष्टि कर न्याय देना उनकी पहली प्राथमिकता रही है। और अपने मृदुल व्यवहार को लेकर क्षेत्र में छाए हुए थे। शासन के आदेश पर अन्तर जनपद के लिए हुए तबादले को लेकर स्थानीय नागरिकों को विदाई समारोह के दौरान मायूस देखा गया। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि ऐसा थाना प्रभारी सिंभावली थाने को जल्दी से नहीं मिलेगा। जिसके द्वारा थाने पर आने वाले पीड़ित को संतुष्टि प्रदान करने के साथ उसकी सुनवाई भी तत्काल प्रभाव से कर न्याय देने का कार्य किया गया है। जनपद के क्राइम ब्रांच से लेकर जनपद के कई थानों में प्रभारी कार्यरत रहने के चलते धर्मेंद्र सिंह जहां भी गए हैं।अपनी छाप छोड़कर देते हैं। और सिंभावली से जनपद मेरठ के लिए ट्रांसफर होने के उपरांत सिंभावली क्षेत्र में भी अपनी छाप छोड़कर जा रहे हैं।
रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular