Thursday, April 10, 2025
35.9 C
Delhi
Thursday, April 10, 2025
spot_img
HomeBlogजनपद हापुड़/देश की आजादी के तिरंगा पर्व को लेकर एसपी के आदेश...

जनपद हापुड़/देश की आजादी के तिरंगा पर्व को लेकर एसपी के आदेश पर जनपद के थानों को सजाया गया दुल्हन की तरह


एसपी कुंवर ज्ञानेन्जय सिंह के निर्देश पर 15 अगस्त 2024 को भारत की आजादी के पर्व 78 वें स्वतंत्रता दिवस को तिरंगा पर्व के रूप में धूमधाम से मनाने को लेकर हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा यात्रा अभियान चलाया जा रहा है। वही जनपद में आजादी के 78 वें स्वतंत्रता दिवस के पर्व को तिरंगा महोत्सव आजादी के रूप में मनाते हुए सभी थानों को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। स्कूल सरकारी, अर्द्ध सरकारी संस्थानों और सामाजिक संगठनों के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।देश की आजादी को लेकर युवाओं में एक अलग जुनून और जोश देखने को मिल रहा है। चहुंओर जशन मनाया जा रहा है।हम अपनी आजादी को हरगिज मिटा सकते नहीं सर कटा सकते हैं। लेकिन सर झुका सकते नहीं।


बता दें कि 15 अगस्त 1947 वह दिन था। जब भारत ने ब्रिटिश शासन से आजादी हासिल की थी। देश ने स्वतंत्रता का नया सवेरा देखा यह दिन हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। उन्हीं की बदौलत हम आज एक आजाद देश में सांस ले रहे हैं। आज का दिन केवल अपने इतिहास को याद करने का ही नहीं बल्कि यह तारीख हमें हमारे वर्तमान भविष्य की दिशा तय करने की याद दिलाती है। बेशक पिछले 77 वर्षों में भारत ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। विज्ञान तकनीकी शिक्षा अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में हमने अपनी एक नई पहचान बनाई है। लेकिन आज भी हमारे सामने कई चुनौतियां कर उठा खड़ी हैं। बेरोजगारी गरीबी सामाजिक असमानता इन्हें दूर करने के लिए हमें एकजुट होकर काम करना होगा। क्योंकि इसके बिना आजादी अधूरी है तो क्यों ना इस स्वतंत्रता दिवस पर हम संकल्प लें कि देश की प्रगति में हर संभव योगदान देना है। दिलों की धड़कन वतन की शान हो तुम।


झुका ना सका कोई ऐसा अरमान हो तुम।
तिरंगे की आन बान और शान हो तुम।
ए मेरे प्यारे भारत मेरी जान हो तुम।


रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा जन सेवा भारत न्यूज़ पोर्टल ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular