गढ़मुक्तेश्वर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन सेवक के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें हजारों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदेश गुर्जर जी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई भारतीय किसान यूनियन सेवक के राष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित सुनील शर्मा ने बताया गढ़मुक्तेश्वर में तिरंगा यात्रा में हापुड़ जिले के हजारों लोग शामिल हुए हैं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संगठन हमारे पूर्वजों द्वारा किए गए बलिदान को याद करते हुए उनकी याद में यह तिरंगा यात्रा निकाल रहा है भारतीय किसान यूनियन सेवक के जिला अध्यक्ष अंकित भढ़ाना ने बताया तिरंगा यात्रा में हजारों नौजवान शामिल हुए और देशभक्ति का संदेश दिया गया
भारतीय किसान सेवक के प्रदेश महासचिव आशुतोष शर्मा सैकड़ो समर्थकों के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हुए और उन्होंने देश भक्तों को याद करते हुए नौजवानों को एकजुट होकर शोषण के खिलाफ लड़ाई लड़ने का संदेश दिया
तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से पंडित सुनील शर्मा, आदेश गुर्जर, विक्रम गुर्जर,अंकित भड़ाना, नरेंद्र नगर, विंदर कश्यप ,युवराज यादव, भोला प्रधान , लोकेश हेमंत, रविंदर , जगबीर सिंह सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे
रि० गुलज़ार अली गढ़मुक्तेश्वर